अपना शहर

सिकंदराबाद विधानसभा कार्यालय पर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी एवं सभी मोर्चा की बैठक हुई

बुलंदशहर : आज भारतीय जनता पार्टी सिकन्द्राबाद विधानसभा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी एवं सभी मोर्चा की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विकास चौहान व विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्लित कर किया गया।

क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देना होगा। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलन एवं जिले पर नारी शक्ति वन्दन सम्मलेन की सफलता के लिए अभी से योजना बनाकर जनसंपर्क करें। 17 अक्टूबर को स्थित गंगा नगर बुलन्दशहर में मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी करनी है।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम को हमें अपनी मेहनत से सफलता की ओर ले जाना है। इसके लिए हमें अभी से जन-जन के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तय करने के लिए एक बड़ा कदम है, जिसे जन-जन तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचना है पार्टी द्वारा तय किए गए सम्मेलनों में हमें मंडल स्तर पर सभी मोर्चाओं को साथ लेकर कार्यक्रमों को सफलता की ओर ले जाना है।

इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाकर सम्मेलन के विषय में जानकारी देनी है। मुख्यमंत्री के 17 अक्टूबर के आगमन और आगामी सम्मेलनों की तैयारी एवं समीक्षा के लिए यह बैठक हुई है जिसमें संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अतुंल तेवतिया नगर पालिका चेयरमैन शैलेश तेवतिया जी डॉ प्रदीप दीक्षित मोहित सिंघल मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया संदीप तेवतिया दिनेश पालीवाल सुभाष चंद्र भाटी योगेश यादव हरेंद्र यादव सुरेश चंद शर्मा शरद त्रिवेदी जी अजय त्यागी सुंदरपाल तेवतिया पुष्पेंद्र भाटी जी सुनील यादव आदि विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *