अपना शहर

भारतीय किसान यूनियन इंडिया एवं संयुक्त मोर्चा ने चार सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर : आज भारतीय किसान यूनियन इंडिया एवं संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनिंद्र गुर्जर के नेतृत्व में जूलेड़ा कक्केपुर सरधना मुख्य संपर्क मार्ग पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए कूड़े के ढेर और लगभग 200 मी मार्ग की पिछले 25 -30 सालों से सड़क न बनने के कारण हो रखी बदहाल स्थिति पर कई गांव के लोगों के बहुत बड़ी परेशानियों का सबब बन चुकी थी। उन समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रशासन की गहरी नींद को तोड़ने हेतु एक पदयात्रा जूलेड़ा कक्केरपुर सरधना मुख्य संपर्क मार्ग से तहसील कार्यालय सरधना तक कूड़े का ढेर डोकरी में भरकर अपने सिर पर उठाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनिंद्र गुर्जर ने तहसील कार्यालय पर एसडीम महोदय को अपना चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोंपा और एक हफ्ते का समय देते हुए चेतावनी दी कि समस्या का निवारण अगर दिए गए समय में नहीं होता है तो अगला कदम भारतीय किसान यूनियन इंडिया एवं संयुक्त मोर्चा आगे की रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करेगा। उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शोषित पीड़ित वंचित गरीब किसान मजदूरों की समस्याओं को अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पदयात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉक्टर साकिब सईद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा देवव्रत धामा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी आनंद विकल , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैसला, राष्ट्रीय मुख्य सचिव चमन प्रधान , राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजीव राणा , पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रिंस गुर्जर, पश्चिम प्रदेश प्रभारी युवा, सुमित विकल, जिला अध्यक्ष मेरठ, रितिन गुर्जर, प्रदेश सचिव मोनू गिरि, जिला प्रभारी गाजियाबाद बॉबी गुर्जर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी महिला जिला अध्यक्ष मेरठ श्रीमती अनीता तहसील अध्यक्ष सरधना विकल त्यागी तहसील उपाध्यक्ष सरधना रणजीत सिंह, तहसील संगठन मंत्री सत्येंद्र भाटी तहसील सचिव अमित त्यागी तहसील सचिव प्रमोद त्यागी तहसील सचिन प्रमोद शर्मा तहसील सचिव आशीष त्यागी तहसील सचिव विनीत त्यागी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता ग्रामीण और मजदूर सम्मिलित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *