शिकारपुर विधानसभा के पहासू व अहमदगढ़ मंडल में विकास चौहान को पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ स्वागत।

बुलंदशहर : में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिकारपुर विधानसभा के पहासू मंडल एवं अहमदगढ़ मंडल में विकास चौहान के पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत व अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शंभू सिंह राघव एवं पर्वेंद्र देसावर ने किया।जहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट पहनकर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान एवं शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का इतना प्यार एवं सम्मान देने के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं मैं पार्टी शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे पुनः बुलंदशहर बीजेपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी आज मजबूत स्थिति में है आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की और अग्रसर है आज उत्तर प्रदेश सरकार का मॉडल देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सब का साथ सबका विकास सबका सम्मान के साथ कार्य हो रहा है भारत तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत का डंका पूरे विश्व में बजता है।आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं के दिन रात मेहनत की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है मैं पुनः आप सभी का इतने प्यार और सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं।विधायक अनिल शर्मा ने जिला अध्यक्ष विकास चौहान को शुभकामना देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष विकास चौहान जी बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक रहे एवं विद्यार्थी परिषद सक्रिय दायित्वों पर रहे एवं युवा मोर्चा के दो बार जिला अध्यक्ष रहे और जब से निरंतर भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर काम करते हुए पार्टी व देश की सेवा का काम कर रहे हैं उनके पुनः जिला अध्यक्ष बनने से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है उनके व्यवहार कुशलता कार्य प्रणाली से पार्टी आगामी समय में बुलंदशहर जिला इतिहास रचेगा।कार्यक्रम में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा जिला उपाध्यक्ष दीपक दुलारा,दीपक ऋषि, भवतोष गुर्जर ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह, इंजीनियर राजीव राघव मनोज शर्मा रविंद्र मीणा कुलदीप सिंह नवीन शर्मा हैप्पी शर्मा सुमित समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *