अपना शहर

भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई बैठक

बुलंदशहर : आज दिनांक 6 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर जिला बैठक का आयोजन हुआ। संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष भाजपा विकास चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान 12 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें महिला बूथ यात्राएं प्रत्येक बूथ स्तर पर निकल जाएगी एवं महिला सम्मेलन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। 18 अक्टूबर को मेरठ में व्यापक स्तर पर अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन होगा जिसमें प्रत्येक मंडल से 200 अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता मेरठ जाएंगे। अन्य आगामी कार्यक्रमों के बारे में जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने सभी जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव मांगे एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय चौधरी, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, सी पी सिंह, अनिल शर्मा, विधायक मीनाक्षी सिंह बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, गुलाठी अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, दीपक दुलहरा, शशि शर्मा, ऊषा बंसल, पुष्पांजलि शर्मा, पूजा गुप्ता, आदेश चौधरी, अरविंद दीक्षित, मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, सत्येंद्र सिंह, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभी नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, मोर्चों के अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *