बुलंदशहर : बी पैक्स महाअभियान में बुलंदशहर को प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने पर सहकारिता प्रकोष्ठ के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन जिला सहकारी बैंक बुलंदशहर में किया गया।
प्रेस वार्ता मैं बतोर मुख्य अतिथि के रूप मैं पहुंचे बुलंदशहर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तो वहीं जिला अध्यक्ष ने प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डी के शर्मा, सहित सभी समिति के सदस्यों को प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने पर दी बधाई ।जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए जे०मी०एस० राठौर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नेतृत्व में पी 01 से 30 सितम्बर 2023 तक महा सदस्यता अभियान संचालित किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 सरकार के द्वारा 01 सितम्बर 2023 को किया गया।
उक्त महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत सहकारिता मंत्री के द्वारा प्रति पैक्स 200 नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।जिला सहकारी बैंक लि0, बुलन्दशहर से सम्बद्ध जनपद बुलन्दशहर के 148 बी पैक्स के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 41440 के सापेक्ष 120384 सदस्य बनाये गए जो कि लक्ष्य का 290.50 प्रतिशत था। इसी प्रकार जनपद गौतमबुद्धनगर के 20 बी पैक्स हेतु निर्धारित लक्ष्य 5600 के सापेक्ष 9556 सदस्य बनाये गये जो कि लक्ष्य का 170.64 प्रतिशत है।
महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत जनपद बुलन्दशहर में 294.06 लाख अंशपूजी एवं जनपद गौतमबुद्धनगर में 22.15 लाख अंशपूंजी एकत्रित की गयी। महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत मेरठ मण्डल मेरठ के द्वारा प्रति पैक्स औसत दृष्टिगत सबसे अधिक सदस्य बनाये गए। मेरठ मण्डल में सबसे अधिक सदस्य बनाये जाने में जनपद बुलन्दशहर प्रथम स्थान पर है। नये सदस्य बनाये जाने में एवं प्रदेश में जनपद बुलन्दशहर दूसरे स्थान पर है।जनपद बुलन्दशहर में बनाये गए। कुल सदस्यों में 42338 लघु एवं सीमान्त कृषक, 418 बड़े कृषक, 9811 कुशल श्रमिक. 34585 अकुशल श्रमिक, 283 मत्स्य पालक एवं 32949 पशुपालक सदस्य बनाये गये। कुशल श्रमिकों में राज मिस्त्री, पिलम्बर, मैकेनिक आदि शामिल हैं।भारत सरकार में पृथक से सहकारिता मंत्रालय गठित के उपरान्त सहकारिता मंत्रालय द्वारा पैक्स को बहुआयामी, बहुउद्देश्यीय एवं पारदर्शी बनाने के लिए तैयार की गयी मॉडल बायलॉज प्रदेश के पैक्स द्वारा अंगीकृत किया गया है, जिससे ग्रामीण जनता को स्थानीय स्तर पर सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जायेगी।
सहकारी समितियों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही की जा रही है जिसके अर्न्तगत द्वितीय चरण में जनपद बुलन्दशहर की 25एवं जनपद गौतमबुद्धनगर की 11 समितियों चयनित की गई है। जनपद बुलन्दशहर की 120 बी पैक्स द्वारा कॉमन सर्विस केन्द्र के रूप में कार्य करते हुए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकारी सेवाओं के आवेदन, रेल / बस की बुकिंग सहित अन्य सुविधायें उचित दरों पर दी जायेगी। बी-पैक्स द्वारा ग्राम / ब्लॉक स्तर पर सस्ती जैनरिक दवाइयां उपलब्ध कराने हेतु 12 बी – पैक्स पर जनऔषधि केन्द्र खोलने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। बी-पैक्स प्रथम बार पेट्रोल पम्प और गैस एजेंसी भी संचालित करेंगी।
हर घर नल योजना के तहत पानी की टंकियों के रख-रखाव का कार्य भी बी-पैक्स को दिया जा रहा है। डब्ल्यू0डी०आर०ए० के तहत रजिस्टर्ड बी-पैक्स गोदामों में पैक्स के सदस्यों का फसली उत्पाद सुरक्षित रखा जायेगा तथा गोदाम रसीद पर जिला सहकारी बैंकों से ऋण की सुलभता उपलब्ध होगी।
जनपद बुलन्दशहर की ऊँचागाव, सिकन्द्राबाद, गुलावठी, सैदपुर, बिलसूरी समिति प्रथम पाँच पैक्स में सबसे अधिक सदस्य बनाये गये। औसत प्रति समिति बनाये गये सदस्य के आधार पर बैंक की शाखा सैदपुर, गुलावठी, जहाँगीराबाद,सिकन्द्राबाद, एवं ऊँचागाव सबसे ऊपर रही ।
इस मौके पर ठाकुर हरिश्चंद्र सिंह जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा , अमित त्यागी ए आर कोऑपरेटिव, सुनील वर्मा जीएम जिला सहकारी बैंक, योगेंद्र चौधरी, प्रीतम सिंह, रवि प्रधान, जसवीर सिंह,सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।