बुलंदशहर : आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो माफियाओं और भ्रष्टाचारियो को देते हैं उत्तर प्रदेश छोड़ने सलाह, क्या अब ऐसे भ्रष्टाचार के आरोपियों को देंगे शरण क्या समय समय पर विपक्षी पार्टियों द्वारा लगाए गए आरोप भाजपा में जाते ही हो जाते हैं सारे भ्रष्टाचार खत्म, होंगे सही साबित।

पहले बहुजन समाज पार्टी उसके बाद समाज वादी पार्टी फिर राष्ट्रीय लोकदल, ऐसे दल बदलू व जिलापंचायत माॅल में हुए भ्रष्टाचार के मुख्य आरोपी पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव व उसकी पत्नी आशा यादव ने थामा अब भाजपा का दामन। बताया जा रहा है। जिलापंचायत माॅल में हुए भ्रष्टाचार से बचने के लिए दोनों पति-पत्नी ने भाजपा की शरण।

सदर विधायक प्रदीप चौधरी की सूबे के मुख्यमंत्री से जिलापंचायत माॅल में हुए घोटाले की हाल ही में एसआईटी टीम पहुंची थी बुलंदशहर। बुलंदशहर जिला पंचायत मॉल घोटाले की जांच हुई शुरू तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव ने थामा बीजेपी का दामन।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 10 दिन पहले हुई थी मॉल की जांच शुरू। आज गौतमबुद्धनगर लोकसभा के झांझर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बीजेपी की सदस्यता की ग्रहण।

Spread the love