अपना शहर

कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने धान, मक्का, बाजरा खरीद के कार्यशाला आयोजित की गई

बुलन्दशहर / आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में धान, मक्का, बाजरा खरीद के कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में अपर जिला खरीद अधिकारी श्री जिया अहमद करीम द्वारा बताया गया कि धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य- कॉमन धान रू0 2183 प्रति कु० तथा ग्रेड ए० धान रू० 2203.प्रति कु०है।

क्रय अवधि 01 अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक जनपद में कार्यरत क्रय संस्था खाद्य विभाग के 06 पी०सी०एफ० के 09 व भा०खा०नि० के 01 कुल 16 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये हैं।

धान खरीद पंजीकृत किसानों के ईपाप मशीन के माध्यम से की जाएगी। केवल उसी खरीद की मान्यता दी जायेगी जो ई-उपार्जन मोड्यूल पर ऑनलाइन फीड होगी। धान खरीद ऑफलाईन अमान्य होगी।धान खरीद जूट के बोरो में 40 कि०ग्रा० की भरती में की जाएगी।

क्रय केन्द्र पर कृषकों को धान क्रय पहले आओ पहले पाओ के सिद्धान्त पर किया जायेगा, परन्तु यदि किसी क्रय केन्द्र पर उसकी दैनिक क्षमता से अधिक किसान पहुचते हैं, तो कृषक की सुविधा के लिए ऑफलाइन टॉकन की व्यवस्था की जायेगी।
क्रय केन्द्र पर टोकन रजिस्टर व किसान सम्पर्क रजिस्टर सुरक्षित रखा जायेगा। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय केन्द्र से पूर्वान्ह 09:00 से 10:00 बजे के मध्य अपनी लाइव लोकेशन प्रेषित कर तथा ईपॉप मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। जिसकी समीक्षा मुख्यालय लखनऊ से प्रतिदिन की जायेगी। मण्डी समिति द्वारा मण्डी समिति के प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न स्थानों पर क्रय केन्द्र के मार्ग पर दिशा सूचक बोड लागये जायेंगे, जिससे किसानों को क्रय केन्द्र पर पहुंचने में आसानी हो। तथा किसानों को जागरूक भी किया जाएगा।

कार्यशाला में उन्होंने यह भी अवगत कराया कि बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य-रू0 2500 प्रति कु० क्रय तथा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू० 2090 प्रति कु० है। बाजरा व मक्का की खरीद 01 अक्टूबर, 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक की जाएगी।

जनपद में क्रय संस्था खाद्य विभाग के बाजरा तथा मक्का के कुल 09 क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये है।

बाजरा तथा मक्का खरीद पंजीकृत किसानों से की जाएगी, केवल उसी खरीद की मान्यता दी जायेगी जो ई-उपार्जन मोड्यूल पर ऑनलाइन फीड होगी। ऑफलाईन खरीद अमान्य होगी। बाजरा तथा मक्का खरीद में ई-पॉप मशीन का प्रयोग नहीं किया जाना है। बाजरा तथा मक्का खरीद केवल प्लास्टिक के बोरो में ही 50 कि०ग्रा०की भरती में की जाएगी।

कार्यशाला में जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने अधिक से अधिक किसानों के रजिस्ट्रेशन कराने, किसानों को क्रय करने हेतु जागरूक करने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने के साथ, धान, बाजरा तथा मक्का खरीदने को निर्देशित किया। साथ ही किसानों को पराली न जलाने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) विवेक कुमार मिश्र, अमित कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *