अपना शहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हवन पूजा करके मनाया गया

बुलंदशहर : आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कलश होटल पर सुबह 9:00 बजे हवन पूजन करके मनाया गया। इसके उपरांत 10:00 बजे एलईडी लगाकर मोदी के संवाद कार्यक्रम को सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुना।

अरुण कुमार सक्सेना वन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (मुख्य अतिथि) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यकर्ता 17 तारीख से 24 तारीख तक सेवा सप्ताह के रूप में जनता की सेवा करके जन्मदिन मनाएंगे।

डॉ भोला सिंह सांसद लोकसभा क्षेत्र बुलंदशहर (मुख्य वक्ता) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर जन सेवा का कार्य करेगा। कार्यकर्ताओं द्वारा जो आयुष्मान कार्ड पुराने है उन्हें डाउनलोड कराया जाएगा एवं 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नए आयुष्मान कार्ड बने जाएंगे।

जिससे 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रत्येक परिवार को मिलेगा। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे यह हमारे प्रथम प्राथमिकता है। भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना हमारा परम उद्देश्य है। 24 सितंबर 2023 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेलों का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर सभी नप्रतिनिधि, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, विधायक अनिल शर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा, गिरिराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिला महामंत्री संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, संजय माहेश्वरी, दिनेश कुमार धन्नू, दीपक ऋषि, नागेंद्र प्रधान, मनोज गर्ग पूर्व चेयरमैन, दीपक दूल्हेरा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिवाकर सिंह, भवतोष गुर्जर, सूरज भैया,, इंद्र मोहन लोधी, राजपाल लोधी मंडल अध्यक्ष गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, सत्येंद्र सिंह, ज्ञानेश लोधी, पूजा गुप्ता, आनंद चौधरी आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।*

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *