बुलंदशहर : प्रदेश अध्यक्ष ने हर हर महादेव दके नारे के साथ अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर गुजरातियों को ठेके देने व भ्रष्टाचार सेना के अधिकारियों की शहादत के बाद भी जश्न मनाने का लगाया आरोप।
गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला व शहर व कार्यकर्ता पदाधिकारी से मुलाकात कर संगठन की समीक्षा व संगठन की मजबूती हेतु रुड़की रोड मंगलम फार्म हाउस मेरठ पहुंचे जहां नेताओं का कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं में भूके भेंट कर जोरदार स्वागत किया । प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व में कल मेरठ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी का सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के जनरल शाह नवाज खान,मेरठ से कई बार सांसद व केन्द्रीय मंत्री रहे का चित्र भेंट किया।
इह मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर,वसी अहमद रिज़वी, डाक्टर खालिद मोहम्मद खान, प्रदेश महासचिव हिमांयू बेग, खान जिलाध्यक्ष हापुड़ अल्पसंख्यक कांग्रेस के आतिफ खान,सुनो पठान ने बुके भेंट कर स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने देश व प्रदेश की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सभी सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार चरम पर होने व सभी टेंडर गुजराती ठेकेदारों को दिए जाने पर प्रदेश के लोगों के व्यापार व रोजगार के हक पर डाका डालना बताते हुए महंगाई बेरोजगारी किसान नौजवान मजदूर व्यापारी को बदहाल बताया उन्होंने सेवा के जवानों की व अधिकारियों की हुई सभा शहादत के बाद भी जी20 की सफल बैठक के नाम पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा जश्न मनाए जाने पर उसे देश व सेवा की अधिकारियों की शहादत का अपमान बताते हुए कार्यकर्ताओं से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी जी के मोहब्बत की दुकान के पैगाम को नफरत छोड़ो भारत जोड़ो व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जन-जन तक पहुंच कर लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनवाने का आह्वान किया सभा को संबोधित करने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवार प्रदेश महासचिव व प्रदेश सचिवों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की जिलावर समीक्षा कर पूर्व में संविधान बचाओ संकल्प सभा के तर्ज पर ही वर्तमान में जनता में व्याप्त जन आक्रोश महंगाई बेरोजगारी व बदहाली के मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी सभा आयोजन करने का आह्वान किया बुलंदशहर की ओर से कार्यकर्ताओं में दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी जी के नेतृत्व में सैयद मुनीर अकबर, पौरूष शर्मा, शिवकुमार शर्मा,जे पी यादव, राकेश त्यागी, कुन्दन कुमार शर्मा, पंडित राकेश शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।