अपना शहर

अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दत्त शर्मा के जन्मदिन को ब्रह्मा एकता दिवस के रूप में मनाया गया

बुलंदशहर : आज अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकरण द्वारा होटल कलश‌ में सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दत्त शर्मा के जन्मदिन को ब्रह्मा एकता दिवस के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा की मुख्य अतिथि एवं पंडित देवदत्त शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया।

मुख्य अतिथि पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने डॉक्टर महेश दत्त शर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला एवं ब्राह्मण समाज की एक जुटता पर बल दिया गया

राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिओम शर्मा द्वारा समाज के आवाहन किया गया अच्छे कार्यों की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए पंडित तरुण मिश्रा राष्ट्रीय महामंत्री अपने विचार में बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक प्रदेश में एवं राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन हेतु प्रयास किया जा रहे हैं।

अध्यक्ष डीके शर्मा द्वारा पंडित दिग्विजय दीक्षित संयोग का महिला प्रकोष्ठ द्वारा उपस्थित ब्राह्मण व धुनों से आह्वान किया गया कि समाज के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी और अधिक होनी चाहिए बच्चों को संस्कार देने में ही महिला की प्रथम गुरु होती है।

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से ब्राह्मण बंधुओ द्वारा भाग लिया गया।

इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, डॉक्टर एस के कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित शरद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्याय पंडित सतीश शर्मा, पंडित बीडी शर्मा, पूर्व सभासद सुनील शर्मा टीटू, धर्मेंद्र कौशिक, सुनील दत्त शर्मा, नरेंद्र देव शर्मा नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *