अपना शहर

भाजपा के जिला अध्यक्ष बने विकास चौहान, कार्यकर्ताओं ने घर पहुंच कर दी बधाई

बुलंदशहर : आज भारतीय जनता पार्टी ने छात्र राजनीति से जुड़े एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री व दो बार भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे विकास चौहान को बनाया बुलंदशहर से भाजपा जिलाध्यक्ष।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों के नामों की लिस्ट की जारी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकास चौहान के निवास स्थल पर लिस्ट जारी होते ही हजारों कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के लिए ताता लग गया।

भाजपा कार्यकर्ता स्वर्णकार समाज के युवा राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतम कुमार प्रेम (बाबूलाल स्वीट्स) अजय दिवाकर (गणेश मार्बल) ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास स्थल पर पहुंचकर फूलमाला एवं अंग वस्त्र पहनकर मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

लम्बे समय से विकास चौहान भाजपा में रहकर कर रहे है जनसेवा।

भारतीय जनता पार्टी ने विकास चौहान के कार्यकौशल व कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए दी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

बुलंदशहर में विकास चौहान के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा में खुशी की लहर। जहां युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री केपी सिंह, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर भाजपा नेता, अमित बंसल (बीकानेर स्वीट्स), दुर्गेश गुर्जर समेत सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर स्वागत किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे ओर सभी को साथ लेकर लोकसभा चुनाव को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ लड़ाएंगे।।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *