अपना शहर

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा निकाली गई

बुलंदशहर : आज दिनांक 15 सितंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत चुनमुन होटल से प्रदेश मंत्री भाजपा अमित वाल्मीकि के नेतृत्व में एक कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।

प्रदेश मंत्री भाजपा अमित वाल्मीकि ने बताया कि कलश यात्रा के अंतर्गत कलश में बुलंदशहर नगर के प्रत्येक वार्ड से एवं प्रत्येक प्रतिष्ठान से एक-एक चुटकी मिट्टी व चावल कलश में ली जाएगी जो की दिल्ली में बनाए जा रहे शहीद स्तंभ में प्रयोग की जाएगी। कलश यात्रा चुनमुन होटल से प्रारंभ होकर काला आम चौराहा- अंबेडकर चौराहा- लाल कुआं चौराहा- डिप्टी गंज चौराहा, होते हुए चुनमुन होटल पर समाप्त हुई।

कलश यात्रा में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री अजय त्यागी, कोऑपरेटिव के अध्यक्ष डीके शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिला महामंत्री संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष डम्बर सिंह प्रधान, गौरव मित्तल, सत्यपाल सिंह चौहान, शेखर पंडित, राजपाल सिंह लोधी, इंद्र मोहन लोधी, गुलबीर सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *