अपना शहर

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने सिचाई विभाग अधिकारी को सौपा ज्ञापन

बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा बुलंदशहर सिंचाई विभाग ने नहर का पानी काली नदी में छोड़ दिया है काली नदी में गंदगी अटी होने की वजह से किसानों की हजारों बीघा फसल गंदे पानी से डूब जाने के कारण बर्बाद हो चुकी है किसानों की परेशानी सरकार सुनने को तैयार नहीं और ना ही सरकार के अधिकारी सुनने को तैयार है बडे़ बडे़ दावों के बावजूद किसानों को आज तक भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया है।

और ऐसा प्रतीत हो रहा है सरकार मुआवजा देने को तैयार नहीं है। फिर क्यो सरकारी अधिकारी काली नदी में पानी जुड़वाते हैं और छुड़वाते भी है तो काली नदी की सफाई कराकार उसकी धोरीबंदी कराने के उपरांत ऊंची ऊंची ढेरिया बनवायी जानी अति आवश्यक है जिससे नदी किनारे किसानों की फसलों की बरबादी न हो।

👉 जब किसान अपने हक की आवाज उठाते हैं तो हम दुश्मन दिखाई देते हैं फिर प्रशासन ऐसा रवैया किसानों के साथ क्यों अपनाता है। अगर देखा जाए तो इस सरकार में किसानों का अब ज्यादा ही शोषण हो रहा है।अब भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति इसको बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार और प्रशासन काली नदी की सफाई ना कराने के कारण किसानों की जो फसल बर्बाद हुई है उसके मुआवजा लेकर खाना पूर्ति करने से काम नहीं चलेगा। भारतीय किसान यूनियन इसका पूरजोर विरोध करेगी।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *