सिकंदराबाद विधानसभा के ककोड़ मंडल में विकास चौहान को पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ स्वागत।

बुलंदशहर : में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सिकंदराबाद विधानसभा के ककोड़ मंडल के प्रेम गार्डन फार्म हाउस में विकास चौहान के पुनः भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत व अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।जहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान को पहनकर स्वागत किया।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का इतना प्यार एवं सम्मान देने के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं मैं पार्टी शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे पुनः बुलंदशहर बीजेपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी आज मजबूत स्थिति में है भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार में डबल इंजन के माध्यम से विकास का कार्य बहुत तेजी से बढ़ रहा है आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की और अग्रसर है आज उत्तर प्रदेश सरकार का मॉडल देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सब का साथ सबका विकास सबका सम्मान के साथ कार्य हो रहा है आज समाज के हर वर्ग को गांव गरीब किसान शहर शिक्षा विज्ञान के कल्याण के लिए कार्य हो रहा है भारत तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत का डंका पूरे विश्व में बजता है।आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं के दिन रात मेहनत की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है मैं पुनः आप सभी का इतने प्यार और सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं।कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह का ककोड़ चेयरमैन मोहित सिंघल सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा ललित भाटी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *