अपना शहर

जिला कारागार में बंदियों के बच्चों को बांटे वस्त्र

बुलंदशहर : आज जिला कारागार बुलन्दशहर में स्वयं सेवी संस्था जन कल्याण सेवा ट्रस्ट बुलन्दशहर की अध्यक्षा श्रीमती संगीता, सदस्य नीलम देवी एवं तुषार द्वारा बंदी कल्याण की भावना से महिला अहाते का भ्रमण किया गया। जिला कारागार के सुप्रीमटेंडेंट आरके जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार कपड़े प्रदान किये गये। खाद्य सामग्री जैसे केले, चिप्स के पैकेट, चॉकलेट, टॉफी आदि भी वितरित किये गये।

उक्त संस्था द्वारा सामाजिक तौर पर वृद्ध आश्रम, विकलांग व्यक्तियों के उपचार/कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण सम्बन्धी कार्य, अनाथ आश्रम एवं महिलाओं के उत्थान सम्बन्धी अन्य समाजसेवी कार्य भी संचालित किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता राजपूत ने बताया कि जनसेवा के इस प्रकार के कार्य हमारा संगठन लगातार आयोजित करते रहता है और हमारे सदस्य गण विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। हमारा ट्रस्ट हमेशा जरुरतमंदो की मदद के लिये आगे रहता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *