बुलंदशहर : आज व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक सर्राफा बाजार में आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल को अनूपशहर और स्याना विधानसभा का प्रभारी और एक बार पुनः नरेश वर्मा को कृष्णा नगर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ,जिला अध्यक्ष रविंद्र गोयल उर्फ मीनू , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन गोयल, कृष्णा नगर इकाई के अध्यक्ष नरेश वर्मा नगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता नगर महामंत्री नीतीश अग्रवाल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश बृजवासी नगर संगठन मंत्री अमित कुमार, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गुप्ता नगर संयोजक तरुण गोयल, नगर संगठन मंत्री मुकुल सिंघल, युवा के जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।