बुलंदशहर । भाजपा चुनावों के नजदीक समय होने की वजह से लोगो को आपस में धर्म को लेकर भिड़ाने के अपने प्रपोगेंडा पर काम कर रही है।
जिससे लोगो की भावना भड़काने के अपने मंसूबों में कामयाब होकर वोट बैंक को अपने पक्ष में करा सके।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुए कहे।
समाजवादी पार्टी बुलंदशहर नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश मे लोकतंत्र, लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलकर केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश को लोकतांत्रिक तानाशाही के मार्ग पर ले जाने का प्रयास कर रही हैं।
देश में लोकतांत्रिक तानाशाही की स्थापना के लिए देश के संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री ये जान ले कि उनकी साजिश को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मजबूत नेतृत्व में कभी पूरा नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दावा कर रही है कि उत्तर प्रदेश में विकास व रोजगार की रफ्तार बड़ी तीव्रता के साथ बड़ी है जबकि हकीकत इसके विपरीत है नौजवान बेरोजगार है। सड़के गढ्ढा युक्त हैं। महिलाओं की इज्जत महफूज नहीं है अपराधी तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस अभिरक्षा में दिन दहाड़े हत्याओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है।
सपा जिला अध्यक्ष मतलूबअली ने कहा कि राज्य में आपराधिक तत्व व माफिया की समानांतर सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है और उत्तर प्रदेश में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की विदाई की ऐतिहासिक गाथा लिखेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री हाजी अख्तर ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष समुदाय को डरा धमकाकर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने का काम कर रहे हैं जो असंवैधानिक कार्य है।
बैठक में हापुड़ में वकीलों के खिलाफ पुलिसिया लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में शहर अध्यक्ष जर्रार खान ने वरिष्ठ सपा नेता ताहिर अंसारी को शहर उपाध्यक्ष व तजमबूल को शहर सचिव नियुक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष जर्रार खान ने तथा संचालन दीपेंद्र चौधरी ने किया।
बैठक में बृजेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, चौधरी विद्या सिंह, विवेक गौतम, दानिश अंसारी फैसल अब्बासी, मोहम्मद नईम, ताहिर अंसारी तजमबूल, विवेक गौतम, त्रिलोक चंद लोधी, चरण सिंह लोधी, रफीक अहमद आदि अन्य सपाइयो ने भाग लिया।