बुलंदशहर– लव जिहाद की शिकार नाबालिग बेटी की बरामदगी के लिए कोतवाली नगर बुलंदशहर का घेराव किया गया। 22 जून 2023 से लड़की को जीशान ले गया था। जानकारी मिली है कि लड़के के परिजन, रिश्तेदार बुलंदशहर से परिवार सहित भाग गए। पुलिस ने कुछ दिन पहले लड़की बरामद करने के लिए चार दिन का समय मांगा था। लेकिन अब तक लड़की नही मिली, आज थाने का घेराव लड़की के परिजनों ने और हिन्दू समाज ने घेराव किया, सीओ सिटी पूर्णिमा सिंह जी ने एक सप्ताह के अंदर बेटी को बरामद करने का भरोसा दिया है। हिन्दू समाज ने एक सप्ताह का पुलिस को समय दिया है और बरामदगी नही हुई तो पुनः बड़े पैमाने पर घेराव कर पंचायत की जाएगी।
इस मौके पर रविन्द्र शर्मा, शेलेन्द्र परमार, अंकित परमार, पुष्पेंद्र, मनोज जादोन, अमित, सौरव, प्रिंस, प्रशांत, परवीन, के प्रसाद, लेखराज, यश, समेत सैंकड़ो लोग सम्मलित रहे।