बुलंदशहर : कांग्रेस के पूरे जनपद से सैकड़ो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मैं पैदल यात्रा निकाली गई।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने बताया कि पिछले साल 7 सितम्बर 2022 को राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो देश के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की गई सबसे लम्बी पदयात्रा है।
आज इसकी प्रथम वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज प्रदेश के प्रत्येक जिले में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है।
और कहां की आज एक सांकेतिक रूप से पैदल यात्रा नगर में निकाली गई है और जो राहुल गांधी ने पिछले वर्ष देश को एक संदेश देने का काम किया था भारत जोड़ो नफरत छोड़ो का नारा देश दिया था उन्हीं के संघर्षों को याद करते हुए आज पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है।
पैदल यात्रा काला आम चौराहा मलका पार्क से सुरु की गई जिसका स्याना अड्डा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास की मूर्ति पर मालया अर्पण कर यात्रा का समापन किया गया है।
ivermectin 3mg