क्षेत्र में लग रहे विकास के पंख, मां अवंतिका देवी पर पर्यटन क्षेत्र के लिये स्वीकृत हुए 11.37 करोड़

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का विधायक संजय शर्मा ने जताया आभार।

जहांगीराबाद : नवरात्रियों के पावन दिन शुरू होने जा रहे हैं। इससे पहले क्षेत्र का एक बड़े आस्था का केंद्र आहार स्थित मां अवंतिका देवी क्षेत्र में पर्यटक सुविधाएं बेहतरीन करने के लिए अनूपशहर विधायक संजय शर्मा की मांग पर सरकार ने 11.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। लिहाज़ा, यूपी एनसीआर में पौराणिक स्थलो को चमकाने व बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने यह स्वीकृति दी है। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सहायता के तहत एनसीआर बोर्ड ने कुल 85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। जिसमें से अनूपशहर विधानसभा के आहार क्षेत्र में स्थित पौराणिक स्थल मां अवंतिका देवी स्थल पर पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए करीब साढ़े ग्यारह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। बताया कि पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा विशेष अनुरोध पर यह स्वीकृति दी गई है। विदेशी पर्यटन में भी यह उपलब्धि हांसिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी दृष्टिकोण से निरन्तर पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओ का विकास किया जा रहा है। फिलहाल, क्षेत्र के लोगो ने इस गुड़ न्यूज़ के लिए क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा का आभार व्यक्त किया हैं।फोटो। विधायक संजय शर्मा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *