- बालिका वर्ग में सिकंदराबाद विजेता लखावटी उपविजेता
औरंगाबाद (राजेन्द्र अग्रवाल) : 67 वीं जिला हैंडबाल प्रतियोगिता मंगलवार को अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी के खेल मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने फीता काट कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों का योगदान सर्वाधिक है। खेलों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में बुलंदशहर क्षेत्र, अनूपशहर क्षेत्र, सिकंदराबाद क्षेत्र और लखावटी क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। बालक और बालिका वर्ग में छः छः टीमों ने हिस्सा लिया।
अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे।
बालक वर्ग में बुलंदशहर क्षेत्र प्रथम, लखावटी क्षेत्र उपविजेता
बालिका वर्ग में सिकंदराबाद क्षेत्र प्रथम लखावटी क्षेत्र द्वितीय
इस अवसर पर सिकंदराबाद से मुनिका, अनूपशहर से अनुरूद्व कुमार व बहादुर सिंह, बुलंदशहर से चंद्र किरन, और लखावटी से अजय तिवारी और पंकज कुमार ने टीमों का मार्ग दर्शन किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा राजकरन सिंह यशवीर सिंह रमेश चंद्र पांडेय, आदि मौजूद रहे।