अपना शहर

संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : त्रिलोक चन्द

बुलंदशहर : खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव मैना मौजपुर गांव में भीम आर्मी जय भीम की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भीम आर्मी बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम ने की वह संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन गौतम ने किया। बैठक में डॉक्टर अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का आगाज किया गया।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गौतम के नेतृत्व में त्रिलोक चन्द गौतम के मेरठ मंडल अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गौतम ने बताया कि बैठक में भीम आर्मी जय भीम को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

वहीं बुलंदशहर में जल्द ही भीम आर्मी जय भीम की कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही गई। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार पर अपनी बात रखी। बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोक चन्द गौतम मंडल अध्यक्ष मेरठ मंडल ने इस मौके पर कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाबा साहब के देश और समाज को दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब जाति और वर्ण व्यवस्था रूपी समाज का विनाश कर जाति विहीन समाज की स्थापना कर लोकतंत्र के सहारे वंचित समाज को उनका वाजिब हक दिलाना चाहते थे। सदियों की सामाजिक और आर्थिक दास्तां को समाप्त करने का मजबूत प्रावधान भारतीय संविधान में उन्होंने किया। लेकिन आज प्रतिक्रियावादी ताकतें संविधान की आत्मा पर हमला कर रही हैं मजदूर- किसान, गरीब, दलित शोषित आम जनता को संविधान में मिले हक अधिकारों को आज छीना जा रहा है, श्रम कानूनों को उद्योगपतियों के पक्ष में बदला गया है, स्वास्थ्य, शिक्षा के अधिकार को भी आम आदमी से छीना जा रहा है, असहमति और विरोध करने के अधिकारों को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है हमें अपने हक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जितेंद्र गौतम जिलाधयक्ष भीम आर्मी (जय भीम) ने कहा कि बाबासाहेब आधुनिक समय के अधिकारों के अग्रदूत थे। उन्होंने वर्ण विरोधी समाज की कामना की और सारी जिंदगी अछूतोद्धार के लिए लगे रहे, उन्होंने अपना अंबेडकरपन कभी नहीं खोया। पन्ननालाल गौतम ने कहाँ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर करोड़ों दलितों के उद्धारक, वर्ण भेद के कट्टर विरोधक, सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थक और आधुनिक समय के सर्वश्रेष्ठ क्रांतिकारी समाज सुधारक बने रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन गौतम ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर जन्मजात विद्रोही थे. जन्मजात बगावती थे, उन्होंने गांधी से बगावत की, कांग्रेस से बगावत की, हिंदू समाज से बगावत की और हिंदू धर्म से बगावत की, परंतु उन्होंने कभी भी देश से बगावत नहीं की। वह सामाजिक समता के अग्रदूत थे।

इस महामानव को शत शत नमन वंदन अभिनंदन। समाज सेवी मा० पन्ना लाल गौतम के द्वारा गांव में एक दिवस्य कैडर का आयोजन किया गया।

इस दौरान सैकड़ो लोगो ने भीम आर्मी जय भीम संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान मा०पन्ना लाल गौतम, भीम आर्मी जय भीम संगठन मेरठ मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गौतम, जिला संगठन मंत्री हरिओम गौतम, बुलंदशहर विधानसभा अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, खुर्जा विधानसभा अध्यक्ष रेशमपाल गौतम, शिकारपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रीतम सिंह गौतम, सिकंदराबाद विधानसभा अध्यक्ष रिंकू कुमार व सिकंदराबाद ब्लाक अध्यक्ष आकाश कुमार व समस्त बुलंदशहर जिला व विधान सभा ब्लाक स्तर के पदाधिकारी एव समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *