जहांगीराबाद। भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता की खुशी में सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 5 दर्जन लोगों ने जरूरतमंद मरीजों के इलाज हेतु सहर्ष रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।
आहार बाईपास रोड पर स्थित जहांगीराबाद हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम का कोतवाली जहांगीराबाद प्रभारी आईपीएस आदित्य बंसल, राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव स्वदेश चौधरी, जहांगीराबाद हॉस्पिटल संचालक डॉ. तरुण शर्मा एवं बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड सेन्टर के मैनेजर विशाल त्यागी आदि ने फीता काटकर, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पाअर्चन कर शुभारंभ किया।
हेमन्त सिंह ने कहा कि चन्द्रमा के साउथ पोल पर भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रयान 3 के सफल मिशन ने पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और परिश्रम का डंका बजाया है, जिससे पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि अब सूर्य अभियान भी निश्चित सफल होगा, ऐसी सभी की प्रार्थनाएं हैं।
मुख्य अतिथि आईपीएस आदित्य बंसल ने जीवन रक्षा के महत्वपूर्ण मुहिम रक्तदान के क्षेत्र में संस्था की सक्रियता की सराहना करते हुए रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया।
शिविर में राष्ट्र चेतना मिशन जहांगीराबाद के नगर संयोजक गौरव चौधरी, लोकेश कुमार, सुनील राघव, चेतन शर्मा, प्रतीक शर्मा, सचिन चौधरी, शिवम भारद्वाज, गौरव शर्मा, प्रियंका चौधरी, बबीता देवी, विपिन कुमार, मान सिंह, मुनेश, अनुज, आदेश, सुभाष, बॉबी, मोहम्मद बिलाल, हेमन्त, पीयूष, रवि, अशोक, कुलदीप, सौरभ, पुलकित, शादाब, ललित, साहिल आदि 58 लोगों ने सहर्ष रक्तदान किया।
व्यवस्थाओं में हेमन्त सिंह, सवदेश चौधरी, डॉक्टर तरुण शर्मा, विजय शर्मा, शैंकी पाठक, पिंटू गुर्जर, विकास सिंह, रवि पाल, विकास तोमर, प्रताप शर्मा, दीपक कुमार आदि सम्मिलित रहे।