अपना शहर

जिला कारागार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भ्रमण कर निरीक्षण किया

बुलंदशहर : आज दिनांक 02.09.2023 को मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड विभाग, उ0प्र0, (धर्मवीर प्रजापति) द्वारा जिला कारागार बुलन्दशहर भ्रमण/निरीक्षण किया गया।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण में प्रशिक्षित किये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन/ निरीक्षण करने के साथ साथ बंदियों के साथ ‘‘सीधा संवाद‘‘ का कार्यक्रम किया जाना था।

मंत्री के आगमन पर कारागार के सभी अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी गणों द्वारा कारागार के मुख्य द्वार पर मा0 मंत्री जी का हार्दिक अभिनन्दन कर भव्य स्वागत किया गया।

मंत्री द्वारा कारागार के मुख्य द्वार के बाहर प्रांगण में स्थापित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पण कर शहीदों को नमन किया गया। वीर शहीदों के नमनोपरांत मा0 मंत्री जीं को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

सर्वप्रथम महिला अहाते में ईश्वर की अर्चना एवं वंदना करने के उपरांत महिला अहाते में स्थापित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन मंत्री के करकमलों द्वारा किया गया।

कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से 03 नग कम्प्यूटर स्थापित किये गये हैं। महिला बंदियों द्वारा प्राप्त किये जा रहे कम्प्यूटर प्रशिक्षण के विषय में मा0 मंत्री जी को अवगत कराया गया।

मंत्री जी के द्वारा महिला बंदियों को प्रदान किये जा रहे कम्प्यूटर प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए महिला बंदियों को स्वाभ्वलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनने के प्रेरित किया गया। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को चिप्स, जूस, चॉकलेट टॉफियों के पैकेट वितरित किये गये।

भ्रमण के दौरान महिला अहाते में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए खेल-कूद के लिए पार्क बनाये जाने के विषय पर भी चर्चा की गई। कारागार के चक्र के भ्रमण के दौरान कारागार में स्थापित उत्तर प्रदेश कौशल विकास के अन्तर्गत सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण में प्रशिक्षित किये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा कारागार की पाकशाला, लाइब्रेरी, होम एम्पलाईस प्रशिक्षण कक्ष, बंदियों के सैलून आदि का व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से क्रियाशील एवं व्यवस्थित बताई गई।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 09.08.2023 से दिनांक 15.08.2023 तक कारागार में आयोजित किये गये विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद, अन्य प्रतियोगिता कार्यक्रमों में विजेता बंदी खिलाडियों/टीम को मा0 मंत्री जी द्वारा पुरस्कार/ट्रॉफी प्रदान की गई तथा कारागार के बहुउद्देशीय हॉल में बंदियों की भारी भीड़ के साथ मा0 मंत्री द्वारा सीधा संवाद कार्यक्रम किया गया जिसमें मंत्री जी द्वारा कारागार प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से बंदियों को प्रदान किये जा रहे रोजगार के विषय में जानकारी देते हुए अपराध से दूर रहने एवं कारागार में बन्द रहने के कारण परिवार के सदस्यों( माता, पिता, पत्नी, बच्चों आदि) पर आने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया।

यह संवाद सुनकर सभी बंदी भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगे और कभी न अपराध करने की शपथ ग्रहण की और बंदियों को मंच पर बुलाकर अन्य बंदियों को भी शपथ दिलाई गई। मा0 मंत्री जी द्वारा मनुष्य जीवन पर मंत्रों के माध्यम से पडने वाले सकारात्मक प्रभावों एवं कर्मो के फल के महत्व को समझाते हुए बंदियों को सत्कर्म एवं सदमार्ग पर चलने के लिए बताया गया तथा कारागार में निरुद्ध बंदियों जो कि कारागार की व्यवस्थाओं के अन्तर्गत परिश्रम करते हुए उनके शासन स्तर से पारिश्रमिक की प्रतिदिन की मजदूरी राशि को डबल किये जाने के भी जानकारी प्रदान करते हुए अन्य कानूनी नियमों में किये गये बदलावों के बारे में भी बताया गया। अपराध को समाज से दूर करने के उद्देश्य से मा0 मंत्री जी द्वारा तत्समय कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी प्रशासन बुलन्दशहर से जनपद के कॉलेजों में पढने वाले विद्यार्थियों को कारागार का टूर/भ्रमण कराने के लिए निर्देशित किया गया। टूर/भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया/समझाया जाय कि अपराध प्रवृत्तियों से जुडे रहने का क्या परिणाम होता हैं। ऐसा करने से आनी वाली पीढी (विद्यार्थियों/युवओं) को एक सकारात्मक मैसेज जायेगा, जिससे समाज से अपराध को दूर किया जा सकेगा। सभी बंदी भाईयों द्वारा तालियों की गड़गडाहट के साथ मा0 मंत्री जी के विचारों का पूर्ण सर्मथन किया गया।

Loading

Spread the love

One Reply to “जिला कारागार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भ्रमण कर निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *