जनपद बुलन्दशहर में क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नति पाये 02 निरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधो पर स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं दोनों को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनांए दी गयी।

बुलंदशहर : आज जनपद बुलन्दशहर में निरीक्षक के पद से क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए 02 निरीक्षकों को उपयुक्त पाते हुए शासन द्वारा अनुमोदित किए जाने के फलस्वरूप पदोन्नति प्रदान की गयी है।
आज दिनांक 01-09-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय में निरीक्षक पद से क्षेत्राधिकारी पद पर पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के कंधो पर स्टार लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शिकारपुर वरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह मौजूद रही।
पदोन्नति पाये निरीक्षकों के नाम-
- निरीक्षक श्री संजीव कुमार शर्मा, पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर।
- निरीक्षक मुनेन्द्रपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पहासू।