औरंगाबाद : बुलंदशहर भारतीय जनता पार्टी शिवाली मंडल के बूथ 145 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण श्रवण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीनी मिल के चेयरमैन हरिराज चौहान तथा विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया रहे। प्रधानमंत्री ने 119वें एपीसोड में युवाओं से परीक्षा पे चर्चा करते हुए खिलाड़ियों से भी बात की।
इस अवसर पर अंकुर खटाना, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमील खान अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, अशोक कपासिया,चेतनशर्मा, सुनील कुमार ठाकुर सतवीर सिंह दीपचंद लोधी राजकुमार देवेन्द्र चौधरी लोकेंद्र कपासिया धर्म सिंह फैजल खान आदि मौजूद रहे।