अपना शहर

गरीबों का शोषण या प्रताड़ना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

चौ0 पवन तेवतियादृष्टि फाउंडेशन संस्था के कार्यालय पर किसान नेता पवन तेवतिया का किया जोरदार स्वागत

गुलावठी : दृष्टि फाउंडेशन संस्था के कार्यालय पर आगमन होने पर भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया का संस्था के पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बिलाल, नगर अध्यक्ष रोबिन सिंह, नगर उपाध्यक्ष जोंटी दयाल, नगर महासचिव अवनीश टंडन, नगर सचिव माइकल दयाल, नगर मंत्री जॉय एस लाल ने प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया व जिलाध्यक्ष कौशल अधाना को पटका, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बिलाल ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवतिया ने व्यवस्थित और उद्देश्य पूर्ण कार्यों के लिए संस्था की सराहना की। इस अवसर पर पवन तेवतिया ने कहा गरीबों का शोषण या प्रताड़ना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गरीब किसान मजदूर वर्ग के हित अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष जारी रहेगा। दृष्टि फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष रोबिन सिंह, नगर उपाध्यक्ष जोंटी दयाल, नगर महासचिव अवनीश टंडन, सचिव माइकल दयाल, नगर मंत्री जॉय एस लाल आदि मौजूद रहे।

दृष्टि फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के अन्य पदाधिकारियों बालेश्वर नागर जिला सचिव, रवि गुर्जर मेरठ मंडल उपाध्यक्ष,मोहसिन नागर नगर सचिव सिकंदराबाद, मनोज बैसला जिला महासचिव बागपत को भी माला व पटका पहनकर सम्मानित किया।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *