बुलंदशहर : में योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा सुरक्षा और सुशासन भरे 8 वर्ष की उपलब्धियां के निमित्त आगामी 14 अप्रैल तक चल रहे पूरे जिले में उत्सव अभियान के अंतर्गत आज पूरे जिले में सातों विधानसभा एवं हर ग्राम हर तहसील व हर बूथ पर “घर घर सम्पर्क” अभियान कार्यक्रम चलाए गए जिसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने हर घर संपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपद बुलन्दशहर की सदर विधानसभा में अम्बा एन्क्लेव के बूथ संख्या 203-204 पर घर-घर जाकर संपर्क कियाघर-घर संपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों के सेवा सुरक्षा और सुशासन भरे कार्यकाल उपलब्धियां के बारे में बताया और कहां की आज मा० मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में चौतरफा विकास हो रहा है गांव गरीब किसान और शिक्षा के कल्याण के लिए आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर उभर रहा है आज पूरा देश उत्तर प्रदेश के मॉडल पर चलने का प्रयास कर रहा है ।पूरे देश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था आज उत्तर प्रदेश की है आज चोर उचक्के अपराधी या तो जेल के अंदर है या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं आज बुलंदशहर जिले को चारों तरफ से हाईवे से जोड़ने का काम भाजपा सरकार ने किया है जिले में मेडिकल कॉलेज और कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन तक सुविधा पहुंच रही हैं जिसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए आभार व्यक्त कर रही है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि मंडल अध्यक्ष भीष्म सिंह सिसोदिया पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ,जनप्रिय जन्नू, आदि प्रमुख रूप से रहे।
मुख्यमंत्री योगी के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश बन रहा है उत्तम प्रदेश
