बुलंदशहर (जितेंद्र सिंधु): आज़ दिनांक 24-09-2021 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर के नेतृत्व शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बुलंदशहर ने बुलंदशहर में मस्जिदों पर पर्चा बांटे जामा मस्जिद ऊपर कोट,काली मस्जिद पुरानी तहसील, दरगाह वाली मस्जिद, पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम जी के निर्देशानुसार परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पारित 16 सुत्रीय संकल्प पत्र बांटे गएइस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि* अल्पसंख्यक समुदाय को बेहतर तरीके से काम कर ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 16 सुत्रीय संकल्प पत्र में जो मांग है उसपर काम किया जायेगा
जैसे- बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी जाएगी और कांग्रेस के जमाने में स्थापित किए गए कताई मिलों को फिर से खोला जाएगा। अखिलेश यादव सरकार में हुए सभी छोटे बड़े दंगों की न्यायिक जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाएगी.
मदरसा आधुनिककरण शकों को बकाया वेतन देने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा सीए एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस होंगे और मुआवजा दिया जाएगा।
पूर्व युवा कांग्रेसशहर अध्यक्ष आरिफ कुरैशी ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में बुनकरों के लिए जारी 2350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और सपा सरकार में बंद किए गए नौकरियों को खोला जाएगा और लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाफे अंसारी ने कहा अल्पसंख्यकों के लिए हर मंडल में यूनानी कॉलेज खोला जाएगा। अल्पसंख्यकै वर्ग में आत्मविश्वास विकसित करने के लिए अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में राज्य पुलिस बल मैं भर्ती हेतु विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस मौके पर सोशल मीडिया विभाग बुलंदशहर विधानसभा प्रभारी सैय्यद मोहतेशिम,अनस अन्सारी, नाजिम अहमद, फ़ैज़ अहमद, जुनैद खान, रहमान मलिक, आदिल शाह, रशीद खान, नबी मौहम्मद, इशाक खान मौहम्मद इकबाल, विशाल भारद्वाज आदि मौजूद थे