भाजपा जिला कार्यालय पर 8 साल किए गए विकास कार्य से कराया अवगत

बुलंदशहर : में योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय गंगानगर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जनपद बुलंदशहर में उपलब्धियां बताई एवं आदरणीय सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यों को एवं विधानसभा बुलंदशहर में किए गए कार्यों का अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।बताया कि भाजपा की सरकार में बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज सड़कों का चौड़ीकरण काफी विकास कार्य किए हैं पिछली सरकारों में बुलंदशहर विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है बुलंदशहर के सातों विधानसभा सीटों पर विकास कार्य हो रहा है इस अवसर पर संतोष बाल्मीकि दीपक दूल्हेरा संजय महेश्वरी अभिनव वर्मा कुलदीप चौधरी भीष्म सिंह सिसोदिया प्रयाग मोहन लोधी अशोक चौधरी मुख्य रूप से रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *