भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगामी 14 अप्रैल तक मनाए जाने वाले उत्सव अभियान की बनाई समिति।

बुलंदशहर : में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष उपलब्धियो के उत्सव अभियान को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित कर 24 मार्च से आगामी14 अप्रैल 2022 तक चलने वाले उत्सव अभियान के निमित्त आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एक समिति का गठन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कि एवं संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी एवं संतोष बाल्मीकि ने संयुक्त रूप से किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार के सेवा ,सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आगामी 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से उत्सव की तरह मनाया जाएगा उत्सव अभियान के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों में प्रेस वार्ता, लाभार्थी मेला,घर-घर संपर्क अभियान, स्थापना दिवस ,विकास गोष्ठी, बाइक रैली, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, महिला जनसंपर्क, इनफ्लुएंसर मीट, एवं आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती भव्य रूप से समस्त कार्यक्रमों को मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रेस वार्ता एवं समस्त कार्यक्रमो के मीडिया प्रबंधन के लिए के लिए संजय महेश्वरी, अभिनव वर्मा ,प्रयाग मोहन लोधी लाभार्थी मेले के लिए संतोष वाल्मीकि , कुलदीप चौधरी घर-घर संपर्क अभियान के लिए दीपक ऋषि संजय चौधरी ,राजवीर सिंह ,भवतोष गुर्जर स्थापना दिवस कार्यक्रम अजय त्यागी, अरविंद दीक्षित, लोकेंद्र सिंह, आनंद चौधरी विकास गोष्ठी दीपक दुल्हेरा, पवन लोधी ,कमल मकवाना, नीरज चौधरी बाइक रैली-दिवाकर सिंह, नवीन शर्मा, कृष्णपाल चौधरी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए संजय गुर्जर ,हितेश गर्ग, अर्जुन सिंह , महिला संपर्क अभियान -श्रीमती शशि शर्मा ,श्रीमती ऊषा बंसल, श्री कल्पना वर्मा श्रीमती प्रियंका अग्रवाल इनफ्लुएंसर मीट- अंशुल शर्मा अंबेडकर जयंती- संतोष वाल्मीकि, धर्मेंद्र काली ,बबीता सिंह अभियान प्रचार सामग्री- कुलदीप चौधरी समेत इन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो को जिम्मेदारी देकर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *