उत्तर प्रदेश : सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण, होने पर जिला प्रदर्शनी के निकुंज हॉल में भव्य व दिव्य महोत्सव का हुआ आयोज उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन लघु फिल्मों के माध्यम से कुम्भ व उत्तर प्रदेश की विकास गाथा का किया प्रदर्शन, विभागों के स्टॉल्स पर योजनाओं की मिली जानकारी प्रभारी मा0 राज्यमंत्री डॉ0 अरुण कुमार ने प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जनहित में 8 वर्ष, विकास में नई राहें बुलन्दशहर 25-03-2025/आज जिला प्रदर्शनी के निकुंज हॉल में मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश एव जनपद प्रभारी मंत्री डा0 अरुण कुमार जी की गरिमामई उपस्थिति में केन्द्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद बुलंदशहर में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।यह आयोजन प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” नीति को समर्पित था, जिसका थीम “उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन” रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।विकास महोत्सव का शुभारंभ जिला प्रदर्शनी के निकुंज हॉल में हुआ, जिसे रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैश डिस्प्ले से सजाया गया था। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए। सूचना विभाग द्वारा “उत्तर प्रदेश विकास पुस्तिका” व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश पत्रिकाओं को उपस्थित जनसमूह में वितरण किया गया। महोत्सव के दौरान, विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। महोत्सव में मा0 मंत्री जी द्वारा जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित योजना “एक जनपद, एक उत्पाद” के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभाविन्त किया गया और उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लाभार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक मशीनें प्रदान की गईं, जिससे ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि विभाग ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विकलांगों को रिक्शे व स्वयं सहायता समूह को चेक एवं अन्य विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की लाभकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को लाभाविन्त किया गया। साथ ही शिक्षा व कृषि व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा “8 साल बेमिसाल” थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। वहीं संस्कृति विभाग से आए श्री विजय कुमार की टीम द्वारा लोकगायन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। महोत्सव के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें महाकुंभ 2025, उत्तर प्रदेश की विकास गाथा, बुलन्दशहर जिला कारागार में बंदियों स्वरोजगार अपनाने हेतु सहित विकास से संबंधित अन्य लघु फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। इन फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के फीडबैक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिससे जनता को योजनाओं के वास्तविक लाभ का प्रमाण मिला।कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के माननीय विधायकगणों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।महोत्सव में मा0 मंत्री जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। इन्वेस्टर समिट 2018 के माध्यम से प्रदेश में 4.68 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में दुनिया भर के निवेशकों ने भाग लिया, जिससे प्रदेश में 33.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे प्रदेश में 93 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। MSME और ODOP योजना के तहत लघु उद्योगों को पुनर्जीवित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया। 6 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। होली और दिवाली पर सरकार ने दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई, जिसमें सरकार ने विवाह में अनुदान भी दिया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे बन चुके हैं, जो देश में सबसे अधिक है। देश के 55% एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। वर्तमान में 11 एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे प्रदेश में यातायात सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार हुआ है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 20 घंटे तक बिजली मिल रही है। किसानों को MSP पर फसल की खरीद और डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। 1.33 लाख विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज योजना के तहत बुलंदशहर में भी बाबू जी कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज का निर्माण होकर संचालित है। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स हब विकसित किए जा रहे हैं। देश व प्रदेश में अत्यधिक एयरपोर्ट बने हैं जिसमें पास से ही जेवर एयरपोर्ट बन रहा है जो एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। प्रदेश में आयोजित दिव्य डिजिटल महाकुंभ ने दुनिया को चकित कर दिया। महाकुंभ में स्वच्छता, सेवा और समर्पण का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए हजारों गौ संरक्षण केंद्र बनाए। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय, सामुदायिक शौचालय और सचिवालय जैसी सुविधाएं विकसित की गईं, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री कुलदीप मीना द्वारा बताया गया कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च 2025 तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन जिला प्रदर्शनी के निकुंज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिलेभर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम आयोजन में आए एनसीसी कैडेट, भारत स्काउट एंड गाइड स्वयंसेवक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंतुल तेवतिया जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार, मा0 विधायकगण श्री लक्ष्मी राज सिंह, श्री संजय शर्मा, श्री अनिल शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, श्री प्रदीप चौधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।।
देश का ग्रोथ इंजन – जनपद बुलंदशहर में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ
