पुनः बीजेपी जिलाध्यक्ष बने विकास चौहान का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत

संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता- विकास चौहान


जहांगीराबाद : भाजपा जिला अध्यक्ष पद की कमान दोबारा मिलने के बाद नगर आगमन पर विकास चौहान का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष ने स्वामी विवेकानन्द चौक पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दिन मंगलवार को नगर के संतोष साईं फार्म हाउस में नगर के भाजपा कार्यकर्ता मुनेंद्र राघव, सैंकी पाठक, मनोज गुप्ता व कैलाशचंद सैनी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह विधायक संजय शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, मुनेश शर्मा, डॉ. मोहित कपासिया, रामपाल सिंह ने बुके देकर स्वागत किया तो वहीं पार्टी कार्यकर्ता सैंकी पाठक, मनोज गुप्ता ने जिलाध्यक्ष बने विकास चौहान का चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। विधायक संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष किशन पाल लोधी, डॉ सूरजभान माहुर, महिपाल लोधी व रामपाल लोधी आदि ने अपने विचार रखते हुए विकास चौहान को कर्मठ जिलाध्यक्ष बताया और सरकार के आठ साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्वागत से गदगद विकास चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर उमेश गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, डॉ संतोष गुप्ता, पवित्र कौशिक, उमा गुप्ता, केपी सैनी, भूपेंद्र रावल समेत नगर पालिका के सभासद व पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सभासद मनोज शास्त्री ने किया।
फोटो। चांदी का मुकुट से स्वागत करते कार्यकर्ता।
2 -जिलाध्यक्ष का स्वागत करते मंडल अध्यक्ष।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *