राजस्थान लोक सेवा आयोग में हुआ चयन
औरंगाबाद (राजेन्द्र अग्रवाल) : अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में भूगोल विभाग में अस्सिटेंट प्रोफेसर रहे सुरेन्द्र कुमार का विदाई समारोह मंगलवार को कलासंकाय में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कालेज प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने सुरेन्द्र कुमार की कार्यकुशलता ,मृदु व्यवहार और कर्तव्य परायणा की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्राचार्य ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग में हुआ है। उन्होंने विदा ले रहे असिस्टेंट प्रोफेसर का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र और छाया चित्र भैट किया और उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
कला संकाय अध्यक्ष डॉ निशा चौधरी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद विभागाध्यक्ष प्रो भीष्म सिंह ने भी सुरेन्द्र कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रोफेसर के डी वर्मा,एस के बैरागी,एस के जैन, मनीष मिश्रा, रामजी द्विवेदी, नवीन कुमार पंकज कुमार दुष्यंत कुमार शर्मा ध्रुव कुमार तरुण भूपेंद्र संजय गुप्ता प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
