बुलंदशहर: आज रूस और यूकेन की लड़ाई से सुरक्षित भारतीय छात्र घर वापस लौटे वहीं कुछ छात्र बुलंदशहर के भी थे, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने यूकेन से भारतीय छात्र मुनेंद्र कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की साथ ही उनका हालचाल जाना वही मुनेंद्र कुमार ने भारतीय छात्रों को देश वापस लाने के लिए मोदी सरकार द्वारा दी गई व्यवस्थाओं की काफी तारीफ की और कहा कि अगर भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार ना होती तो भीषण युद्ध के बीच में छात्रों का स्वदेश लौटना बहुत कठिन हो जाता, एयरपोर्ट पर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को उनके घरों तक भेजने के लिए वाहनों की उत्तम व्यवस्था की हुई है भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कंसल आदि उपस्थित रहे