हापुड़ : महिला थाना प्रभारी अरुणा राय को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने और अपराध पर अंकुश लगाम लगाने के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनको यह पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिला। दोनों ने महिला थाना प्रभारी के कार्यों की प्रशंसा की।

महिला थाना प्रभारी अरूणा राय ने बताया कि प्रदेश सरकार का सबसे महत्वपूर्ण मिशन मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना टीम द्वारा जगह-जगह पर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल भी लगाई गई। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों के संचालित की जा रही योजनाओं के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबरों को भी दबोचा था।

उन्होंने बताया कि बीती 06 जनवरी को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। जिसमें उन्हें शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के तहत किए गए कामों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।

Spread the love