बुलंदशहर : में आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत एक बैठक को संबोधित किया।संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक घर-घर, मोहल्ले मोहल्ले जाकर संविधान के बारे में जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र को संसद में नहीं लगने दिया यह कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। मानसिंह गोस्वामी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को माला पहनकर उनका अभिनंदन किया एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष भाजपा विकास चौहान ने संविधान गौरव अभियान के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा रचित संविधान लागू हुआ। कांग्रेस ने संविधान को खतरा बताने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी का प्रथम लक्ष्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचना है एवं विश्व गुरु बनाना है। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल माला पहनकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में प्रमुख रूप से मुंशीलाल गौतम, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नेमपाल सिंह, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, संजय माहेश्वरी, राजीव बंसल, ऊषा बंसल, इंद्र मोहन लोधी, भक्तोष गुर्जर, मलखान सिंह, दिवाकर सिंह, शशि शर्मा, पूजा गुप्ता आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love