गुलावठी : प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी ने बढ़ाई जिम्मेदारी भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी ने ग्राम खैरपुर खैराबाद में संगठन का विस्तार करते हुए किसानों, मजदूरों और आम आदमी के हक के लिए संगठन को हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

इस आयोजन में रवि को जिला महासचिव,, नवल किशोर को जिला प्रभारी को नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी,, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लाठर,, हापुड़ जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि किसान संगठन मजदूरों और आम लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए सदा तैयार है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को दूर-दूर तक फैलाने का आह्वान किया।

संगठन को ऊंचाइयों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी संजय सोलंकी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के परिवार के बढ़ते कदमों का स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी ने स्पष्ट किया कि भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है और किसी भी गरीब, शोषित और बंचित किसान या मजदूर का शोषण सहन नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी,, हापुड़ जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा,, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लाठर,, मंडल उपाध्यक्ष कनक सिंह,, जिला प्रभारी सचिन तेवतिया,, जिला कोषाध्यक्ष संजू तेवतिया,, युवा जिला अध्यक्ष विजय तेवतिया,, मनोज तेवतिया,, योगेंद्र कुमार,, राजू राना,, दुष्यन्त राना आदि लोग मौजूद रहे

Spread the love