बुलंदशहर : में आज दिनांक 5 जनवरी 2025 को सनातन हिंदू वाहिनी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बुलंदशहर जिले में संगठन विस्तार कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ जी द्वारा देवेंद्र वत्स को प्रदेश महामंत्री मीडिया प्रकोष्ठ , अनिल रावत को जिला अध्यक्ष आगरा व जिला अध्यक्ष बुलंदशहर हिमांशु कुमार को नियुक्ति पत्र देकर बुलंदशहर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।भारी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष आचार्य प्रकोष्ठ के श्री श्री 1008 प्रवीण देव महाराज जी व सनातन हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष दीप गौतम जी, प्रदेश सचिव गौतम चौधरी, मंडल अध्यक्ष राज वर्मा, प्रदेश सदस्य जितेंद्र कुमार उज्जवल जी , विवेक सागवान व जिला गाजियाबाद से जिला उपाध्यक्ष नरेश ठेकेदार व गाजियाबाद के जिला मंत्री आजाद कश्यप के साथ अन्य कार्य करता उपस्थित रहे।

Spread the love