औरंगाबाद : बुलंदशहर ब्लाक अगौता की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता 28 दिसंबर से जौली गढ़ में होनी थी। लेकिन ‌ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किए जाने पर उक्त प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम् राणा ने बताया कि नवीन कार्य क्रम के अनुसार उक्त खेल प्रतियोगिता अब दो जनवरी से पब्लिक इंटर कालेज जौली गढ़ में होगी। भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एक जनवरी तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कराये जा सकते हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अगौता रेनू चौधरी करेंगी।

Spread the love