अपना शहर

जनपद में मजबूती से चुनाव लड़ेगी आज़ाद समाज पार्टी : प्रीतम सिंह

  • नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत
  • जिला कार्यालय पर पहुंचने पर लोगों को किया संबोधित

बुलंदशहर : जनपद बुलंदशहर के आजाद समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह का पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया है।

शनिवार को भूड़ चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने भूड चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

उसके बाद काला आम पर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण करते हुए मौजूद पदाधिकारियों के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अंबेडकर चौराहे पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

इसी कड़ी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सैकड़ों की संख्या में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्रॉली व गाड़ियों के साथ कस्बे से होते हुए अपने कार्यालय अपने गांव धमेड़ा कीरत पहुंचे।

जहां पर उन्होंने पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी करनी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाना है।

जिसमें जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका गौतम जिलाध्यक्ष भीम आर्मी रोहित कुमार वीर सिंह गौतम, सुखपाल सिंह, अमित कुमार लादेन, सुरेश गौतम, विधानसभा, सिकंदराबाद, स्याना,शिकारपुर, खुर्जा, बुलंदशहर ,अनूप शहर, आदि के मौजूद रहे इसके बाद समस्त कार्यकर्ताओं और गांव वासियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

Loading

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *