- भाजपा नेता के जन्मदिन पर उमड़ी लोगों की भीड़
- जनपद के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की जन्मदिन की शुभकामनाएं
- जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी भी पहुंचे
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री वर्तमान शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के पुत्र युवा भाजपा नेता कुश शर्मा के जन्मदिन में शुभकामना देने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ गई। शिकारपुर के बदायूं हाईवे स्थित रानऊ निजी फार्म हाउस में स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ है। जन्मदिन पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता कुश शर्मा के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। बुलंदशहर की विधानसभा शिकारपुर के बदायूं हाईवे स्थित गांव रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में विधायक अनिल शर्मा पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र युवा भाजपा नेता कुश शर्मा के जन्मदिन पर स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता कुश शर्मा के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में जनपद के प्रभारी मंत्री डा अरुण कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं दी। उसी दौरान भाजपा नेता कुश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा अंतुल तेवतिया, सांसद डा भोला सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह, डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह सहित जिलाधिकारी सीपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जन्मदिन पर कार्यक्रम में पहुंचकर शुभकामनाएं दी। उसी क्रम में भाजपा के साथ साथ विभिन्न हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामना दी। जन्मदिन के स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के तमाम पदाधिकारी सहित क्षेत्र हज़ारों लोगों का जन सेवा सैलाब उमड़ गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों की कुश शर्मा के साथ फोटो खींचने की होड लगी रही है। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती व भगवान प्रभु श्री राम की अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पूरा होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।