रायपुर छत्तीसगढ़ – उत्तर प्रदेश से रायपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि देश का नौजवान, किसान, मजदूर का शोषण किया जा रहा है। भाजपा का मतलब भ्रष्टाचारी जुमला पार्टी समझना चाहिए। जब जब चुनाव आते हैं देश में धर्मवाद जातिवाद का मुद्दा उठाया जाता है।देश में किसानों की, मजदूरों की कोई बात नहीं होती सिर्फ हिंदू मुस्लिम की बात की जाती है। देश मे अशांति फैलाने का काम भाजपा के द्वारा किया जाता है। देश की अर्थव्यवस्था निचले स्तर पर आ गई है।सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि कानपुर देहात में एक ब्राह्मण परिवार के घर पर बुलडोजर से तोड़ गया और छप्पर में दबाकर जिंदा मां बेटी को मार दिया गया कोई हिन्दू आहत नहीं हुआ लेकिन दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग को देखकर हिन्दू आहत हो जाता है।भाईयों अन्याय का समर्थन मत कीजिए अन्याय किसी के साथ भी हो, उसके लिए आवाज उठाइए वरना याद रखिये आपके विरुद्ध जब अन्याय होगा तो आवाज उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। देश में धर्म के नाम पर दंगे कराने का काम भाजपा की निति है। मंदिर मस्जिद के नाम पर आपस में लडाया जाता है। देश की आवाम को सबसे पहले रोजी रोटी चाहिए। भाजपा कभी रोजगार और शांति की बात नहीं करती। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव में केवल आपको हाथ का पंजा याद रहना चाहिए। जातिधर्म से ऊपर कांग्रेस को वोट करें। राहुल गांधी ने कई हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा से कीर्तिमान स्थापित किया है।
राहुल गांधी देश का भविष्य हैं। वो दूरदर्शी नेता हैं राहुल गांधी के द्वारा की गई सारी भविष्यवाणी सच हुई हैं।
इस मौके पर सुभाष गांधी,वसी अहमद, मौहम्मद ताहिर अन्सारी, साजिद चौधरी, राजेंद्र सिंह, बृजेश शर्मा,अशवनी कौशिक नदीम चौधरी इकराम राव,महावीर सैनी, राधेश्याम सैनी , आदि मौजूद रहे।
