जहांगीराबाद : नगर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति संगठन के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का गठन कर मनोनयन पत्र भी सोंपे। दिन सोमवार को नागेंद्र सिंह के आवास पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा किसानों और मजदूरों का गांव गांव जाकर वीडियोग्राफी के माध्यम से शोषण कर अवैध उगाही करा कर किसानों को लूटा जा रहा है।
वहीं उन्होंने कहा कि अब भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ढाई सौ संगठनों के साथ मिलकर एमएसपी गारंटी मांग को लेकर पूरे देश में गांव-गांव आंदोलन चलाएगी जिसमें किसानों पर हुए संपूर्ण कर्जा को माफ कराने की मांग की जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र सिंह लोधी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए ठाकुर नागेंद्र सिंह तहसील संगठन मंत्री, नरेश चंद्र नगर सचिव, हरेंद्र कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष जहांगीराबाद, आलम नगर संगठन मंत्री, भूपेंद्र ठाकुर ब्लॉक सचिव आदि के पद पर मनोनीत किए गए, बैठक का संचालन मेरठ मंडल के रवि सोलंकी ने किया व जिला महासचिव दिनेश सोलंकी, महेश चंद्र लोधी, आदि दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।