बुलंदशहर : आज लोक अदालत के आयोजन के माध्यम से आपसी सहमति से निस्तारण हो सकने वाले वादों का निस्तारण त्वरित गति से करने के उद्देश्य से आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय बुलंदशहर प्रांगण में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात, विद्युत, बैंक ऋण एवं मा0 न्यायालय में दायर वादों में से सहमति के आधार पर निस्तारण हो सकने वाले वादों को सम्मिलित करते हुए वादियों के वादो का निस्तारण किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला जज श्री पंकज कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए लोक अदालत में निस्तारित किये जा रहे वादों के बारे में जानकारी हासिल की। लोक अदालत में एसबीआई, पीएनबी, सीबीआई, इंडियन, यूको आदि बैंकों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर ऋण सम्बंधित प्रकरणों में लोन लेने वाले व्यक्ति के साथ सहमति के आधार पर लोन की वसूली कर निस्तारण किया जा रहा है। बैंकों द्वारा बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से वादों का निस्तारण किये जाने से वसूली करने में काफी फायदा हो रहा है।