अपना शहर

केशव प्रसाद मौर्य- पहले में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हूँ उसके उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार का उपमुख्यमंत्री हूँ

बुलंदशहर : आज दिनांक 20 मई 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद बुलंदशहर में आगमन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर पर केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया एवं कोर ग्रुप की बैठक की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मौर्य ने नगर पालिका चुनाव में हुई प्रचंड जीत के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूरा होने पर महा संपर्क अभियान को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में सभी 17 नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीती है। इसी प्रकार 2024 के लोकसभा चुनावों में 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी।

भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एकत्रित होकर चुनाव लड़ता है। विरोधी दल कितने भी एक हो जाएं उन्हें हार का मुंह देखना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश अपराधी मुक्त, भयमुक्त एवं दंगा मुक्त बना है। भारतीय जनता पार्टी ने ऐसी सुरक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश में दी है। 2024 में एकतरफा कमल का फूल खिलेगा। आज पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था देश की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की एवं संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, संजय चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, अनिल शर्मा, सीपी सिंह, लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी, हिमांशु मित्तल, संजय माहेश्वरी, नवनिर्वाचित चेयरमैन दीप्ति मित्तल, अंजना सिंघल, प्रदीप दीक्षित, शैलेंद्र तेवतिया, किशनपाल लोधी, राजपाल सैनी, अरुण कुमार, ओम दत्त, मोहित सिंघल, इंद्रमोहन लोधी, राजपाल लोधी एवं सभी जिला का पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *