बुलंदशहर : के कृष्णा नगर में स्तिथ बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव जी महाराज ने बताया कि शनि जयंती एवम् वट सावित्री अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान बहुत ही पुण्यकारी होता है। इस दिन गंगा स्नान के उपरांत ज़रूरतमंद व्यक्तियों एवम् जीवों की सेवा से अपार पुण्य मिलता है व अपने पितृजनों की कृपा प्राप्त होती है।अपने कुटुम्बियों की सेवा-सुश्रुषा व कुशल क्षेम तथा लोक-कल्याण के लिए विविध व्रतों में वट सावित्री व्रत धारण करने वाली मातृशक्ति इस धरती पर त्याग, तप, समर्पण की जीवन्त अभिव्यक्ति हैं।
