बुलंदशहर (गुल टाइम्स): आज लखनऊ में रमाबाई अम्बेडकर मैदान में निषाद पार्टी की सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद एवं भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे।
इस रैली की तैयारिया जोरो पर पूरे प्रदेश में चल रही है उसी क्रम में निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव शिखर अग्रवाल ने बुलंदशहर से करीब 35 बसों से कार्यकर्ताओ को लखनऊ ले जाने हेतु एक बैठक का आयोजन जवाहर गंज स्याना में किया गया
करीब 12 बजे कार्यकर्ता बुलंदशहर जिले के स्याना में स्थित जवाहर गंज में एकत्रित हुए एवं लखनऊ कुंच पर विचार विमर्श किया।
प्रदेश महासचिव शिखर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलंदशहर जिले को 3 सेक्टरों में बाटा गया है जिसकी जिम्मेदारी क्रमश 1जितेंद्र कश्यप जिलाध्यक्ष 2नरेश कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य3कपिल कश्यप जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा को दी गयी है ।
बैठक में द्वार द्वार जाकर निषाद,मछुआ,बिंद,कश्यप,गायकवाड़,तुरहियां,गॉड,मल्हा समाज को होने वाली रैली में चलने के बारे में बताना है एवं पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करना है
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब 20/11/21 तक रोजाना प्रभात फेरी निकली जाएगी एवं शाम को मशाल जललुस निकलना है एवं रैली में चलने का अनुरोध किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से कपिल कश्यप,कृष्णकांत, धर्मेन्द्र, गोधन,शिवम,विजय,गौरव चौधरी, सचिन लोधी,सुनील लोधी, मोनू पाल, समीर खान, सुहैल, आदि लोग उपस्थित रहे