व्यापारियों ने इक्यावन किलो फूलों का पहनाया विशाल हार
औरंगाबाद बुलंदशहर : मेन सदर बाजार में सोमवार की देर शाम कसबे के तमाम व्यापारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में निकाय चुनावों में सर्व सम्मत उम्मीद वार को जिताने के लिए चर्चा की गई। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी की माता मिथिलेश देवी को जिताने की अपील करते हुए राजकुमार लोधी को व्यापारियों ने 51 किलो फूलों से निर्मित हार पहनाकर सम्मानित किया।
विश्व हिन्दू परिषद व व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नितिन सिंघल ने इक्यावन सौ रुपए का हार पहनाकर स्वागत किया। व्यापारियों ने इक्कीस हजार रुपए सहयोग राशि भी भैंट की। राजकुमार लोधी ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सभा की अध्यक्षता कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने की तथा संचालन विष्णु शर्मा व श्याम लाल लोधी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, योगेश कुमार अग्रवाल वैद्मबनवारी लाल शर्मा राजेन्द्र पंसारी मैमू जी गौरव अग्रवाल संजय कुमार सतीश कुमार विपुल पंकज विजय आढ़ती, मनोज कुमार सचिन वर्मा टीटू सर्राफ मंगलसेन शर्मा हेमंत गुप्ता राजेश कुमारटीनू, राजेन्द्र प्रसाद, ललित शर्मा मोहित रोहित कविश अग्रवाल सुरेश चंद्र पंसारी डब्बू सर्राफ राजन वर्मा सचिन वर्मा राजकुमार कटारिया नवीन कुमार ध्रुव कुमार सिंघल राजेश कुमार,रामू सर्राफ हिमांशु संतोष कुमार मुकेश गुप्ता निखिल टीटा, सचिन कुमार मिक्की, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
