बुलंदशहर : में आम आदमी पार्टी ने गुजरात की विसावदर पर गोपाल इटालिया और पंजाब की लुधियाना बेस्ट पर संजीव अरोड़ा जी की विधानसभा उपचुनाव जीत कर सिद्ध किया है कि जनता का भरोसा आज भी आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति पर क़ायम है। गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा दोनों ही अपने अपने क्षेत्र में सामाजिक संघर्ष के प्रतीक है इनकी जीत से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह का संचार हुआ हैदिल्ली विधानसभा चुनाव में तमाम छल प्रपंच ,झूठ,फ़रेब से आम आदमी पार्टी के नेताओ को बदनाम कर भाजपा ने बेशक सत्ता हासिल कर ली पर चार महीने में ही जनता ने भाजपा सरकार को कोसने शुरू कर दिया है ,आज भी लोग केजरीवाल सरकार के कामो को ही याद कर रहे हैं।उप चुनावों में मिली जीत से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति में शानदार वापसी होगी।हालिया घटनाओं से मोदी जी एक बेहद कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में दिखाई दे रहे है जिनके पास ना देश के लिए कोई नीति है ना विदेश के लिये।भाजपा और मोदी जी के झूठ और जुमलो से जनता उकता चुकी है और वो जनता का विश्वास खो रहे है।विकास शर्माप्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी,उत्तरप्रदेश
आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में जीत हासिल कर लहराया परचम विकास शर्मा
